शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

kranti me yuva ko abhar


क्रांति में युवा लोगो का धन्यवाद
क्रांति की लहर इस देश में इस कदर दौड़ रही है कि आज जब मैं  फेसबुक पर ऑनलाइन आया तो मैंने पाया कि सभी युवा इस देश के प्रति अपना समर्पण दिखा रहे है और अभी अपनी पोस्ट  पर भारत माता से जुडी या भ्रस्टाचार से जुडी अपनी पीड़ा को सबके सामने उभार कर व्यक्त कर रहे हैं...
ये इस देश का सौभाग्य है कि हिन्दुस्तान के युवाओ में देशभक्ति कि भावना बढ़ रही है ! ये एक क्रांति कि और इशारा है जो शुरू हो चुकी है और जल्द ही विकराल रूप लेकर इन भर्स्ट लोगो का सफाया कर देगी और इस देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी...
मुझे इस फेसबुक का वो दिन भी याद है जब लोग कॉमेडी कि बाते किया करते थे या अपने दोस्तों से अपनी नीजी बाते किया करते थे फिर फेसबुक लड़कियां पटाने का माध्यम बना ! लड़के लड़कियों को पटाने में लगे रहते थे और अपनी stylish फोटो लगाकर इस काम को जोर-शोर से कर रहे थे !  लोगो ने अपने आपको इस काम में व्यस्त कर लिया कि उन्हें देश से कुछ लेना देना ही नहीं रहा  , कहा जाये तो एक आम इंसान फेसबुक को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही उपयोग कर रहा था और अपने समय को बर्बाद करने में ही लगा हुआ था
पर आज मै बहुत खुश हूँ और उन सभी युवा लोगो का धन्यवाद करता हु जिन्होंने अपनी निजी जिन्दगी में से समय निकाल कर इस देश को दिया है और आभार करता हूँ उन लोगो का जिन्होंने लोगो को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाई..
अब सभी से बस यही निवेदन है कि इस कार्य को इसी तरह करते रहें जब तक भारत भ्रष्टाचार मुक्त अखंड भारत न बन जाये और देश विकसित राष्ट्रों कि श्रेणी में ना आ जाये !!
जय भारत !! वन्दे मातरम!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें